District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

कोचाधामन में POSH एक्ट पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कामकाजी महिलाओं के अधिकारों, आत्मरक्षा एवं साइबर सुरक्षा पर दी गई जानकारी

किशनगंज,06सितम्बर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, महिला एवं बाल विकास निगम, किशनगंज के अंतर्गत जिला हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ विमेन (DHEW) के तत्वावधान में आज कोचाधामन प्रखंड के सभागार में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 (POSH Act) पर आधारित विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को POSH अधिनियम से जुड़े प्रावधानों, महिलाओं के अधिकारों एवं उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 181, She-Box पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, तथा संस्थानों में आंतरिक शिकायत समिति (IC) के गठन की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आत्मनिर्भरता अभियान, आत्मरक्षा के उपाय, एवं साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर भी जानकारी साझा की गई, जिससे महिलाएं जागरूक और सक्षम बन सकें।

कार्यक्रम में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सीडीपीओ, बीसीएम कोचाधामन, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर (DHEW) मोहम्मद शहबाज आलम, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक श्रीमती रोशनी परवीन, महिला पर्यवेक्षिकाएं, एएनएम एवं आंगनवाड़ी सेविकाएं समेत बड़ी संख्या में महिला कर्मी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाना और उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!