किसानों के निर्मम हत्या व प्रियंका गाँधी के गिरफ्तारी के विरूद्ध प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ का पुतला दहन।
प्रियंका गांधी की रिहाई व हत्यारों को गिरफ्तारी की माँग कांग्रेसियों ने किया।
रेणू कुमारी जिला रिपोर्टर,
औरंगाबाद (बिहार):-किसानों को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुए निर्मम हत्या को लेकर बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुतला दहन आज किया गया एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती प्रियंका गांधी की रिहाई करने एवं किसानों के हत्यारों को गिरफ्तार करने का मांग किया गया । इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने किया । आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रामविलास सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव अरविंद शर्मा, प्रदेश महासचिव डॉ अक्षयलाल पासवान, पुर्व जिला अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, विकास कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार दुबे, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ,देव नारायण सिंह यादव ,धीरेंद्र कुमार सिंह ,श्याम बिहारी सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष देव आशुतोष कुमार सिंह,रत्नाकर सिंस, चुलबुल सिंह, मदन सिंह ,उदय पासवान ,अशोक यादव, अरविंद्र पांडेय हसन सिद्दीकी, विजय शंकर पांडेय ,मिथिलेश तिवारी, सूर्य देव यादव, उपेंद्र सिंह ,दूधेश्वर पासवान, शैलेंद्र सिंह, अजय सिंह, नवीन जी, धनंजय शर्मा, श्रीराम शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हूए।
पुतला दहन करते कांग्रेसी नेता।