
रांची//राजधानी रांची में पिछले कुछ दिनों से चैन छिनतई और चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी थी। कभी किसी का मोबाइल झपट लिया जाता, तो कहीं राह चलती महिला के गले से चैन खींच ली जाती।फिर पुलिस एक्टिव मोड में आई और इन वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधी आगए कानून की गिरफ्त में।
बता दे कि रांची के एसएसपी राकेश रंजन के द्वारा कांडों की समीक्षा की गई थी एवं कांड के उद्दभेदन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में दिनांक-31.03.2026 एवं 01.04.2026 को अरगोड़ा थाना की पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई एवं ताबड़तोड़ छापामारी करते हुये तीन अलग-अलग घटनाओं का खुलासा कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
पहली घटना जिसमें चैन एवं मोबाईल छिन्नतई से संबंधित घटनाओं में संलिप्त एक चैन स्नेचर को गिरफ्तार किया गया है। दूसरी मामले में घर में घुसकर चोरी करने की घटनाओं में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। वही तीसरी मामले में गैस सिलेन्डर चोरी करने वाली घटनाओं में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों के नाम 1 मो. सद्दाम उर्फ पगला कोरेन्ट उर्फ सदाम (मोजाहिद नगर, छोटा तालाब थाना हिंदपीढ़ी, रांची), 2 आदिल अंसारी उर्फ आतिश अंसारी (हिंदपीढ़ी) एवं 3 अली रेयान उर्फ अली रेहान उर्फ अली खान (दीपाटोली, मदीना मार्ट, इलाही नगर, पुंदाग (जगन्नाथपुर थाना) बताये गये। इनके पास से 1 एप्पल कंपनी का iPhone 13, 1 पीले धातु जैसा चैन, चोरी की यामाहा मोटरसाइकिल (JH01T4025) घटना के समय पहनी गई टोपी 1, इंडेन कंपनी का गैस सिलेंडर 1 एवं घटना में प्रयुक्त टेम्पो (JH01EN8021) बरामद किये गये। इनकी गिरफ्तारी के पश्चात पुछताछ के क्रम में अरगोड़ा थाना के अलावे रांची जिला के अन्य थानों के कांडों का उद्वेदन हुआ है। इनमें से मो. सद्दाम पर रांची के कई थानों में पहले से छिनतई और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं आदिल अंसारी और अली रेयान का भी अलग-अलग थानों में आपराधिक इतिहास सामने आया है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी से राँची जिला में चैन छिन्नतई एवं अन्य चोरी की घटनाओं पर अकुंश लग सकेगा।
अपराधिक इतिहास…
(मो० सद्दाम उर्फ पगला कोरेन्ट उर्फ सद्दाम उर्फ मो० सदाम का अपराधिक इतिहासः-)
1. चुटिया थाना कांड सं0 215/2017 धारा 414/34 भा०द०वि०
2. डोरंडा थाना कांड सं0- 222/2017 धारा 356/382 भा०द०वि०
3. लोअरबाजार थाना कांड सं0 339/2017 धारा 379/356/382 भ०द०वि०
4. कोतवाली थाना कांड सं0- 157/2021 धारा 414/420/467/468/471 भा०द०वि०
5. लोअर बाजार थाना कांड सं0- 143/2021 धारा 379/411 भा०द०वि०
6. अरगोड़ा थाना कांड सं0- 182/2020 धारा 379/411 भा०द०वि०
7. धुर्वा थाना कांड सं0- 36/2021 धारा 379 भा०द०वि०
8. अरगोड़ा थाना कांड सं0-254/2023 धारा 392 भा०द०वि०
9. कोतवाली थाना कांड सं0-203/2022 धारा 392 भा०द०वि०
10. हिंदपीढ़ी थाना कांड सं0-79/22 धारा 147/148/149/353/120 (बी) / 295 (ए) भा०द०वि०11. कोतवाली थाना कांड सं0-89/2024 धारा 356/382 भा०द०वि०
(आदिल अंसारी उर्फ आतिश अंसारी का अपराधिक इतिहासः-)
1. अरगोड़ा थाना कांड सं0- 105/2024 धारा 457/380 भा०द०वि०
2 अरगोड़ा थाना कांड सं0- 124/2024 धारा 457/380 भा०द०वि०
3. अरगोड़ा थाना कांड संख्या 232/2025 धारा 305 (2)/334(1) BNS
4. अरगोड़ा थाना कांड संख्या 34/2026 धारा 331 (4)/305 (a) BNS
(अली रेयान उर्फ अली रेहान उर्फ अली खान का अपराधिक इतिहासः-)
1. जगन्नाथपुर थाना कांड सं0-427/2024 धारा 303 (2) / 317 (2) भा०न्या०सं०
2 जी०आर०पी० राँची थाना कांड सं0- 46/2025 धारा 303 (2)/317(5) भा०न्या०सं०


