ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भाजयुमो “नीति शोध प्रकोष्ठ” की प्रदेश सह संयोजक मनोनीत हुई सिमरन राय, भाजपा व भाजयुमो ने किया स्वागत।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, पटना में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक के उपरांत के प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्गेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्र प्रभारी प्रवीण कुमार के द्वारा सुश्री सिमरन राय, को मनोनीत किये जाने का भाजपा व भाजयुमो ने स्वागत किया है। बताते चलें कि सुश्री राय जेडी विमन्स कॉलेज पटना की निर्वाचित छात्र संघ की महासचिव भी रह चुकी है और वर्तमान में शोध की छात्रा है और भारतीय जनता युवा मोर्चा किशनगंज की जिला उपाध्यक्ष के पद को सुशोभित कर रही थी। सुश्री राय को नए दायित्व के लिए भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से शुभकामनाएं बधाई व्यक्त किया गया है। वही भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। आपको मालूम हो कि शनिवार को भाजपा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने सुश्री राय के किशनगंज की धरती से निकलकर प्रदेश के दायित्व तक पहुँचने पर पूरे जिला के लिए गर्व का विषय बताते हुए अपने कार्यक्षमता से ना सिर्फ किशनगंज बल्कि पूरे बिहार को गौरवांवित करेंगी बल्कि आधी आबादी के लिए प्रेरक बनने की आशा व्यक्त किया है। उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंकित कौशिक, नगर अध्यक्ष राहुल कुमार जिला उपाध्यक्ष, धीरज कुमार, मयंक सिंह, विजय रंजन, अरविंद मंडल, लखन लाल पंडित, महिला मोर्चा अध्यक्ष, लखबीर कौर, अनुपम ठाकुर, बिजली सिंह आदि ने हार्दिक बधाई दिया है ओर प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। 

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button