*“मानव अधिकार रक्षक” संस्था के बने पटना जिला महासचिव शुभम प्रकाश एवं सिवान जिला के गोपालपुर ग्राम उपाध्यक्ष रवि कुमार*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा,:-:“मानव अधिकार रक्षक” संस्था ने पटना के कंकड़बाग कार्यालय में सकारात्मक, सौहार्दपूर्ण और उद्देश्यपूर्ण वातावरण में शनिवार को बैठक संपन्न हुई, जिसमें संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ सक्रिय सदस्यों की सहभागिता देखी गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा, नए सदस्यों का औपचारिक स्वागत तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श करना था।
इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिन्हा, नालंदा जिला अध्यक्ष संजय कुमार तथा रोहतास जिला सचिव संतोष अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के मूल उद्देश्यों, मानव अधिकारों की रक्षा और समाज के वंचित वर्गों तक सहायता पहुँचाने की प्रतिबद्धता को दोहराया।
बैठक के दौरान नए सदस्यों को औपचारिक रूप से संस्था से जोड़ा गया, जो संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। इस अवसर पर पटना जिला महासचिव शुभम प्रकाश एवं सिवान जिला के गोपालपुर ग्राम उपाध्यक्ष रवि कुमार को संस्था का पहचान पत्र और प्रमाण-पत्र दे कर सम्मानित किया गया। दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों का संस्था में स्वागत करते हुए सभी वरिष्ठ सदस्यों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और उन्हें मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में आगामी कार्यों की विस्तृत रूपरेखा पर गंभीरता से चर्चा की गई। पटना जिला महासचिव शुभम प्रकाश ने आने वाले समय में व्यापक जागरूकता अभियानों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि समाज में मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना संस्था की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिससे आमजन अपने अधिकारों को समझ सकें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकें। वहीं सिवान जिला के गोपालपुर ग्राम उपाध्यक्ष रवि कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किए जाने की योजना साझा की, जिससे जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
पूरी बैठक के दौरान विचारों का आदान-प्रदान खुले और सकारात्मक माहौल में हुआ। सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और जनसेवा के प्रति समर्पित बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
———————


