राज्य

आधुनिक बिहार के शिल्पकार थे श्री बाबू।…

गुड्डू कुमार सिंहआरा/पीरो। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री व स्वतंत्रता सेनानी श्री कृष्ण सिंह की जयंती पर कृतज्ञ लोगों द्वारा उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता उपेन्द्र सिंह की देखरेख में अनुमंडल मुख्यालय स्थित लोहिया चौक पर आयोजित जयंती समारोह में अनिल मेहता,कृष्णा प्रसाद, बैरम खान, उषा देवी,बिन्दू सिंह, राहुल मिश्रा सहित अन्य लोगों ने स्व श्री कृष्ण सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी। मौके पर लोगों ने स्व श्री बाबू के कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार का इतिहास श्री बाबू के जीवन का इतिहास रहा है। वे आधुनिक बिहार के शिल्पकार थे। सच कहा जाए तो श्रीबाबू ने ही बिहार को सजाया,संवारा और एक मजबूत प्रदेश के रूप में विकसित किया। उनमें चीजों को समझने की अंतर्दृष्टि थी। वे भारतीय संस्कृति के सचेतक व किसानों के सबसे बड़े हितैषी थे। दूसरी ओर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल सलाम कुरैशी, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जमील खान सहित दूसरे कांग्रेसजनों ने श्री बाबू का बहुआयामी प्रतिभा, विराट व्यक्तित्व, सेवा व साधनारत जीवन हमारे लिए एक संदेश है। पूरा बिहार उनका सदैव ऋणी रहेगा ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button