झारखंडझारखण्डरांचीराज्य

विधि व्यवस्था देखने गैस गोदाम पहुंचे थानेदार कुलदीप…

रांची//राजधानी रांची मे जब से यह खबर आई है कि गैस की किल्लत होने वाली है, तब से लोगों मे असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बता दे कि रांची शहर के लोग पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर परेशान हैं। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लग रही थीं और कई लोग आक्रोशित भी नजर आए। सोशल मीडिया पर भी खबरें फैल गई थीं कि शहर में गैस खत्म हो गई है। भारी किल्ल्त होने वाली है। इसी बीच, सदर थानेदार इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने मामले की खुद जांच करते हुए सीधे बूटी मोड़ स्थित अदि‍ति इंडेन गैस एजेंसी का दौरा किया। ग्राहकों की लंबी लाइन देखकर उन्होंने एजेंसी संचालक उमेश राय से बातचीत की। उमेश राय ने बताया कि किसी भी तरह की गैस की किल्लत नहीं है। केवल ट्रक डिलिवरी में थोड़ी देर होने के कारण लोगों में भ्रम पैदा हो गया था। उन्होंने कहा कि ट्रक रांची की ओर चल चुका है और जल्द ही होम डिलिवरी शुरू हो जाएगी।

एजेंसी के मुताबिक, सिलेंडर लाने वाला ट्रक कुछ समय के लिए फंसा हुआ था। इसी वजह से दुकानों पर ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई और अफवाह फैल गई कि शहर में गैस खत्म हो गई है।

वही इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों में न आएं धैर्य रखें और जरूरत पड़ने पर सीधे एजेंसी से जानकारी लें। उन्होंने बताया कि अब गैस की ऑनलाइन बुकिंग होगी और एक सप्ताह के भीतर सभी ग्राहकों को गैस मिल जाएगा। कुछ ग्राहकों ने कहा कि अब गैस की कालाबाजारी नहीं होगी। थाना प्रभारी का दौरा देखकर उनका विश्वास बढ़ा है। वे उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही उनके घरों में सिलेंडर पहुंचेगा और गैस की किल्लत दूर होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!