शिव गुरु बिराट महोत्सव 26 वें साल लगातार दो दिवसीय कार्यक्रम सुपर मार्केट सहरसा में 14 से 15 मार्च अनवरत जारी है- ।।एक तारीख में लगातार 26 वें साल शिव गुरु महोत्सव होना यह महादेव बाबा की असीम कृपा बनी हुई है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद /शिव गुरु पर एक अध्यात्मिक ज्ञान परिचर्चा में — शिव महादेव, जिन्हें भोलेनाथ महाकाल और आदि देव के रूप में जाना जाता है,, कल्याणकारी वैराग्य और चेतना के सर्वोच्च प्रतिक है।।एक वार ब्रह्मा और विष्णु के अहंकार को तोड़ने के लिए शिव एक अनंत अग्नि स्तंभ के रूप में प्रकट हुए, जिसका न आदि था न अंत। शिवलिंग शिव की निराकार, अनंत शाक्ति का प्रतीक है जिसे हम पूजते हैं।।
शिव की पूजा में किसी भष्य मंदिर की नहीं बल्कि बढ़े हुए मन निर्मल हृदय की आवश्यकता होती है। वे वैराग्य के प्रतीक हैं जो हमें सांसारिक मोह से ऊपर उठकर आत्मा की शुद्धि ओर ध्यान योग की और प्रेरित करते हैं।
इस कार्यक्रम के संयोजक रमण प्रकाश जी,,डा आर के सिंह,, पंडाल एवं भंडारा साथ ही विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी हरेंद्र सिंह मेजर,, बंटी कुमार,, डा रोशन कुमार,, कन्हैया सिंह कलाकार आदि शिवभक्तों द्वारा तन-मन-धन राशि द्वारा देकर यह शिव परिचर्चा सफलतापूर्वक संपन्न होती है।।
