ताजा खबर

जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 13 महिलाओं/बालिकाओं को को को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओ और बेटियों के नाम पर किया गया वृक्षारोपण

अररिया (अब्दुल कैय्युम)।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कला संस्कृति एवं युवा विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला प्रशासन अररिया के तत्वाधान में जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाहरणालय स्थित परमान सभागार में सम्मान समारोह के साथ किया गया। जिसका उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर जिला पदाधिकारी अररिया अनिल कुमार एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अररिया अंजनी कुमार, अपर समाहर्ता श्री राज मोहन झा, उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी अररिया श्री वसीम अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया अनिकेत कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सोनी कुमारी, वरीय उप समाहर्ता अररिया श्री अरविंद कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया नितेश कुमार पाठक, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अररिया मंजुला कुमारी व्यास, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अररिया सान्याल कुमार एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा आदि पर विशेष ध्यान देते हुए सभी को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया। इस क्रम उपस्थित पदाधिकारी द्वारा बारी-बारी से कार्यक्रम को संबोधित किया गया।
सम्मान समारोह में कुल 13 महिलाओं/बालिकाओं को को को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसमें 07 को जिला और 06 महिलाओं को राज्य स्तर से महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा चयनित को पुरस्कृत किया गया है। इन्हें महिला एवं बाल विकास द्वारा “नायिका अपने जीवन की थीम” के तहत मोमेंटो, स्मार्ट वाच और प्रशस्ति पत्र से दिया गया। इस क्रम जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। कार्यक्रम के अंत में अंत महिलाओ और बेटियों के नाम पर पौधरोपण भी किया गया।
मौके पर जिला मिशन समन्वयक अररिया सोहेब रूमी, जिला परियोजना प्रबंधक महिला एवं बाल विकास निगम अररिया अनुज रंजन सहित वन स्टॉप सेंटर के सभी कर्मी, महिला परिवेक्षिका, 0सेविका आदि उपस्थित थी।
दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो वर्ग क्रमशः सीनियर और जूनियर वर्ग में आयोजित हुआ। *सीनियर वर्ग के विजेता इस प्रकार हैं।*
1.पूजा भारती (प्रथम स्थान)
2.श्वेता भारती (द्वितीय स्थान ) 3. प्रतिभा कुमारी (तृतीय स्थान )
*जूनियर वर्ग के विजेता इस प्रकार हैं।*
1.प्रकृति प्रभाकर (प्रथम स्थान )
2.सानिया निगार (द्वितीय स्थान )
3.काजल कुमारी (तृतीय स्थान )
सभी विजेताओं को जिला पदाधिकारी अररिया द्वारा बैडमिंटन और मैडल से पुरस्कृत किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में जिला पदाधिकारी अररिया अनिल कुमार की अध्यक्षता में सदर अस्पताल अररिया में बेटी जानन्मोत्सव भी मनाया गया। जिसमें आज जन्म ली हुई सभी बेटियों को उपहार स्वरूप बेबी किट का का वितरण किया गया। जिसमें बेटियों की माता को बेटी होने की खुशी में बेबी किट, फल की टोकरी (माता के पोषण) के लिए और बेटियों के नाम एक पेड़ भी जिलाधिकारी द्वारा उपहार स्वरुप भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन अररिया, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अररिया सहित संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button