ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़योजनाराजनीतिराज्यविचार

जनता दरबार के आयोजन होने से जनता का काम यथाशीघ्र होने की संभावना बढ़ जाती है – अशोक तिवारी

केवल सच – पलामू

पाटन  -पाटन प्रखंड मुख्यालय में जनता दरबार का आज आयोजन किया गया जिसमें वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन , विकलांग पेंशन, मृत्यु प्रमाण पत्र ,जन्म प्रमाण पत्र ,एवीएन भूमि संबंधित सभी तरह के कार्यों का निष्पादन आज के जनता दरबार कार्यक्रम में किया गया। जिसमें रूप मुख्य रूप से पाटन प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, एवीएन प्रमुख के साथ जनता के कार्यों का निष्पादन करने में विधायक प्रतिनिधि अशोक तिवारी ने सहयोग  किया। विधायक प्रतिनिधि अशोक तिवारी ने कहा कि जनता दरबार लगने से जनता का काम यथाशीघ्र होने में सहयोग मिलेगा। इसमें सभी लोग बढ़-चढ़कर अपनी जवाबदेही का निर्वहन करेंगे। क्षेत्रीय विधायक पुष्पा देवी ने मुझ पर जिस आशा और विश्वास के साथ भरोसा करके मुझे विधायक प्रतिनिधि बनाया है, उस पर में शत- प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मौके पर पाटन मंडल के भाजपा मंत्री आनंद सिंह, मंडल उपाध्यक्ष गोपाल पासवान , ननकू दुबे , गुड्डू उपाध्याय, विकास उपाध्याय , विनोद पासवान, निर्मल सिंह, निरंजन सिंह समेत प्रखंड के  कर्मी व ग्रामीण और लाभुक उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button