ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : अपर मुख्य सचिव, बिहार पटना के द्वारा किशनगंज जिलांतर्गत विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा VC के माध्यम से की गई आहूत।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, श्री आमिर सुबहानी, अपर मुख्य सचिव, योजना एवम विकास विभाग सह विकास आयुक्त, बिहार, पटना के द्वारा किशनगंज जिलांतर्गत सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा वीसी के माध्यम से आहूत बैठक में की गई। वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2019-20 में कार्यान्वित बीएडीपी स्कीम के अंतर्गत योजनावार कार्य की समीक्षा की गई। अद्यतन वस्तुस्थिति से डीएम, डॉ आदित्य प्रकाश ने अवगत करवाया। इन योजनाओ में भूमि से संबद्ध योजनाओ में भू-अर्जन के कारण लंबित मामलों में तेजी लाने, कार्यान्वित योजनाओ के उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने, प्रक्रियाधीन योजनाओ को शीघ्र पूरा करवाने व अन्य बिंदुओं पर दिशानिर्देश प्राप्त हुआ। इस बैठक में डीएम के अतिरिक्त डीडीसी मनन राम, जिला योजना पदाधिकारी व संबद्ध कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!