किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर सुरक्षा रहेगी कड़ी

जिले के 183 महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानो पर कुल 190 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को किए गए प्रतिनियुक्त

किशनगंज, 19 अक्टूबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाये जाने को लेकर शहर सहित जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर एसपी डा. इनाम उल हक मेगनु ने सभी थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। एसपी ने सभी थानाध्यक्ष को अपने अपने थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है। पर्व को लेकर जिले के 183 महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानो पर कुल 190 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए हैं। जिला मुख्यालय हेतु गश्ती दल में 4 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी भ्रमणशील, जिला नियंत्रण कक्ष में 4 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे। एसपी ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल 24 घण्टे सोशल मीडिया, वाट्सअप ग्रुप, वेब न्यूज़, फेसबुक आदि पर नजर रखेगी। भीड़-भाड़ वाले स्थानो पर सादे लिबास में पुलिस की तैनाती की जाएगी। छेड़खानी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। तीव्र गति से बाइक चलाने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button