*पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने पटना में चार परियोजनाओं के कार्य स्थल का किया निरीक्षण*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:- पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल के द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित पटना शहर अंतर्गत खगौल–नेहरू पथ से अशोक राजपथ (रूपसपुर नहर पथ), रूपसपुर से सगुना मोड़ तक बॉक्स ड्रेन सह सड़क परियोजना, गोला रोड एवं नेहरू पथ को दोनों तरफ से पाटली पथ से कनेक्टिविटी प्रदान करने हेतु निर्माणाधीन कुल चार परियोजनाओं के कार्य स्थल का निरीक्षण किया गया।
*इन परियोजनाओं का उद्देश्य पटना शहर में वैकल्पिक यातायात कॉरिडोर विकसित करना है, जिससे मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यातायात सुगम बनेगा।*
बीएसआरडीसीएल द्वारा लगभग 143.86 करोड़ रूपये की लागत से नेहरू पथ को दोनों तरफ से पाटली पथ से कनेक्टिविटी प्रदान करने का कार्य प्रगति पर है।
सचिव के द्वारा संबंधित अभियंताओं को उक्त परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर बिना गुणवत्ता से समझौता किए पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। *आरसीसी स्ट्रक्चर के निर्माण में विशेष ध्यान रखकर निर्माण तय समय में मजबूती से पूर्ण करने का निदेश दिया गया।* उन्होंने संबंधित अभियंताओं को निदेशित किया कि माननीय मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित किए गए पथ निर्माण विभाग की परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ ससमय पूर्ण करें। उक्त मौके पर पथ निर्माण विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं अभियंतागण सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

