ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सरना झंडा अपमान को लेकर सड़कों पर उतरे सरना धर्मावलंबी, मशाल जुलूस निकाला गया, टायर फूंका…… भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

राहुल राय :-रांची : सरना झंडा अपमान को लेकर आज राजधानी रांची बंद करने का आह्वान किया गया था। सुबह से सड़कों पर बंद कराने कई संगठनों के लोग निकले। इसकी पूर्व संध्या पर शुक्रवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से फिरायालाल चौक (अलबर्ट एक्का चौक) तक मशाल जुलूस निकाला गया था।

बंद का असर कहां कहां दिखा।

राजधानी रांची में सुबह- सुबह कई जगहों पर बंद का असर दिखा है, लालपुर, कोकर में ज्यादा असर नहीं दिखा, जबकि करमटोली चौक को जाम कर दिया गया था, बिरसा चौक में टायर में जलाकर विरोध किया गया है। वहां गाड़ियों को रोका जा रहा था। लगभग घंटे भर बिरसा चौक के सभी रास्ते को ब्लॉक कर रखा गया। प्रशासन की कार्रवाई के बाद बिरसा चौक को खाली करा दिया गया है। वहीं कई आंदोलन कर रहे लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

*बंद के कारण।*

राजधानी रांची के बाय पास रोड DPS के पास सड़क को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया है। विभिन्न आदिवासी संगठनों के लोग सड़क पर उतर गये। आदिवासी महासभा की कोर कमेटी ने भी इस घटना का विरोध किया और सरना झंडा जलाये जाने के विरोध में महासभा आठ अप्रैल के रांची बंद का समर्थन किया है। सरना झंड़ा का अपमान करने के विरोध में आज रांची बंद का आह्वान किया गया है। कल शाम बंद की पूर्व संध्या पर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। बंद के आह्वान को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं।

*भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात*

राजधानी रांची में 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। रैपिड एक्सन फोर्स भी तैनात की गयी है। जिला पुलिस हथियार और लाठी पार्टी को लगाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर बज्रवाहन, रंगीन पानी का टैंकर, आंसू गैस की टीम को भी तैनात कर दिया गया है। बंद के आह्वान के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू की गयी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!