अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सारण : दियारा क्षेत्र में उतरे एसपी, कई भट्टियों को किया ध्वस्त..

सारण/श्रीधर पांडे, पुलिस कप्तान हरकिशोर राय के द्वारा टीम बनाकर लगातार अपराधियो, शराब माफियाओं के बीच छापेमारी जारी हैं।इसी क्रम में एसपी खुद घोड़े पर सवार होकर तटीय एवं दियारा क्षेत्र की मुआयना करने निकल पड़े, इस दौरान देशी शराब की कई भट्टियों को नष्ट किया गया।सारण एसपी हर किशोर राय ने बताया कि रिविलगंज, मढ़ौरा, सोनपुर, दरियापुर, बनियापुर, जनता बजार एवं मकेर के इलाके में सघन छापेमारी की गई, विभिन्न थानों के इलाके से कई भट्टियों को ध्वस्त किया गया, तथा हजारों लीटर देशी शराब, महुआ शराब को विनष्टीकरण किया गया।साथ ही साथ 700 लीटर अंग्रेजी शराब की भी बरामदगी की गई एवं 13 लोगो की गिरफ्तारी भी हुई।आपको बताते चले कि सारण जिला पुलिस ने लगातार शराब माफियाओं के विरुद्ध एक मोर्चा खोल रखा हैं, जो अब तक बिहार में सबसे ज्यादा यहाँ शराब एवं नशीली दवाओं की रिकवरी हुई हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button