झारखण्ड

संतोष कुमार गंगवार बने झारखंड के नए राज्यपाल ; महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, असम, तेलंगाना, सिक्किम, मेघालय, छत्तीसगढ़, मणिपुर में भी नए राज्यपाल नियुक्त

चंडीगढ़ को भी मिला नया प्रशासक

चन्द्र शेखर पाठक // सहायक संपादक 

रांची / झारखंड समेत नौ राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्ति की गयी हैं, वहीं चंडीगढ़ को भी नया प्रशासक मिला है . राष्ट्रपति भवन से प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है, जबकि झारखंड के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है, वहीं हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान, देव वर्मा को तेलंगाना, ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम, रमेन डेका को छत्तीसगढ़ और सीएच विजयशंकर को मेघालय, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा. राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक के रूप में बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल नियुक्त किये गये हैं. उन्हें चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासक भी बनाया गया है.

संतोष कुमार गंगवार कांड जीवन परिणय : 01नवंबर 1948 को बरेली में जन्मे संतोष कुमार गंगवार ने आगरा विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश के रोहिलखंड विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की. वह वर्तमान में सार्वजनिक उपक्रमों की समिति के अध्यक्ष हैं. इससे पूर्व वह केंद्र सरकार में श्रम और रोजगार मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री थे…संतोष गंगवार खान सुरक्षा महानिदेशालय यानी DGMS की स्थापना दिवस में भाग लेने के लिए कोयलांचल धनबाद भी आ चुके है..

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!