Nalandaताजा खबरराज्य

नालंदा के हैदरचक गांव को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन दान में समर्पित

Nalanda

स्व. मुरारी प्रसाद सिन्हा के पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक गांव हैदरचक जिला – नालंदा में उनकी स्मृति में उनकी पत्नी श्रीमती रीता देवी ने लड़कियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के स्थाई समाधान हेतु सेनेटरी नैपकिन पैड वेंडिंग मशीन का उदघाटन करके अपने ग्राम को मुफ्त में समर्पित किया।इससे हैदरचक की सभी नारी समाज मे काफी खुशी का माहौल है।अब यहां की लड़कियों और महिलाओं को नारी स्वछता का स्थाई समाधान हमेशा के लिए गांव में ही उपलब्ध हो गया है।

इस अवसर पर 150 से ज्यादा लड़कियों एवं महिलाओं के बीच अलग से सेनेटरी पैड के मंथली पैक का भी वितरण मुफ्त में किया गया।

साथ ही साथ 51 फलदार वृक्षों जैसे अमल,कटहल एवं जामुन इत्यादि का भी वितरण ग्रामवासियो के बीच किया गया।

इस उद्धघाटन एवं वितरण कार्यक्रम में ग्राम की महिला मुखिया,विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित ग्राम के सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button