District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : अत्यंत पिछड़े वर्ग का सैंपल सर्वे शुरू।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, नगर निकाय चुनाव को लेकर उच्च न्यायालय व पटना उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार लगी रोक के बाद सरकार द्वारा गठित आयोग द्वारा शहर के चयनित वार्डों में सैंपल सर्वे का कार्य आज से शुरू होगा।टीम द्वारा शहर के पांच वार्ड में यह सर्वे का कार्य संपादित किया जाएगा। वहीं इसके लिए चयनित संस्थान के अधिकारियों के साथ नगर परिषद को सामजस्य बैठा कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। प्रत्येक वार्ड में 50 घरों का त्रीस्तरीय बिंदु के आधार पर सैंपल इकट्ठा किया जाएगा। इसके लिए छह पन्नों के फार्मेट में टीम द्वारा जानकारी जुटाई जाएगी।न्यायपालिका द्वारा आरक्षण के मानकों को दरकिनार कर नगर निकाय चुनाव कराने पर लगी रोक को फिर से व्यवस्थित ढंग से शुरू करने के लिए गठित आयोग द्वारा शहर के वार्डों का शुक्रवार से सैंपल सर्वे किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद क्षेत्र के कुल 34 में से पांच वार्डों का चयन किया गया है। इन वार्डों में अत्यंत पिछड़ा वर्ग को दिए जाने वाले आरक्षण को निर्धारित करने के लिए सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक आधार के बिंदुओं पर सर्वे के कार्य को पूर्ण टीम करेगी। सर्वे में चयनित वार्ड के 50 घरों में निवास करने वाले लोगों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाने के बाद राज्य सरकार द्वारा गठित आयोग को सौपा जाएगा। जिसके आधार पर अत्यंत पिछड़ा वर्ग आरक्षण के लिए वार्ड का निर्धारण करने के साथ ही नगर निकाय चुनाव पर आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।अत्यंत पिछड़ा वर्ग की वर्तमान स्थिति व इसके त्रीस्तरीय मानक की जांच के लिए नगर परिषद किशनगंज के 34 में से पांच वार्ड को चुना गया है। इनमें वार्ड संख्या 7, 8, 11, 21, 23 में टीम चयनित टीम के अधिकारी व प्रगणक के देखरेख में सर्वे को अंजाम दिया जाएगा। इसके लिए छह पन्नों में लोगों से जानकारी ली जाएगी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button