संत रविदास अद्वितीय पुरुष थे।मानवीय धर्म को सभी धर्म से ऊपर मानते हुए गरीबों, मजलूमों,शोषितों और पीड़ितों के उदार का मार्ग प्रशस्त किया था।
![](https://kewalsachlive.in/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250212-WA0043-780x470.jpg)
संजय कुमार सिन्हा/यें बात आज लोजपा – रा के राज्य कार्यालय एक व्हीलर रोड पटना मे संत रविदास जयंती के अवसर पर बोलते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा, धनंजय मृणाल, शाहनवाज अहमद कैफी, युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी ने कहा कि संत रविदास साहब ने सामाजिक विषमता के खाई को न सिर्फ पाटने का काम किया था, बल्कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का काम किया था। रहीम, कबीर, तुलसीदास जैसे कवियों और विचारकों से ज्यादा ऊंचाई को प्राप्त किया। गरीबों को सम्मान देने की परंपरा की शुरूआत किया था। आज इस काम को हमारे पार्टी के नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान बखूबी कर रहे हैं। पार्टी संत रविदास के उद्देश्यों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लेती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश पासवान ने किया। समारोह को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान, संजय सिंह, मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, पार्टी के वरिष्ठ नेता साजेश पासवान , नौशाद आलम, कलामुद्दीन, महिला प्रदेश अध्यक्ष शोभा पासवान, प्रदेश सचिव दिलीप यादव,सुदीप चौधरी, कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश भारती, सह कार्यालय प्रभारी सुरेश पासवान, आनंद चंद्रवंशी, शक्ति पासवान, प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने भी संबोधित किया।