District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : मोदी गोला में पाइप चोरी के आरोप में सदर पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शहर के कैल्टेक्स चौक स्थित मोदी गोला में बुधवार को चोरी के आरोप में सदर पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। पकड़े गए युवक पर पाइप चोरी का आरोप लगाया गया है। उक्त स्थल पर पाइप चोरी की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार यादव मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक को पकड़ कर थाना ले गई। सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। वही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button