District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन उपरांत पदाधिकारियों से लिया फीडबैक तथा पौवाखली में आयोजित कार्यक्रम का लिया जायजा

विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल समापन पर धन्यवाद के निमित्त बैठक बलदेव पुरुषार्थ, संयुक्त सचिव, आर्थिक मामलों का विभाग, वित मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा डीएम व जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ संपन्न

किशनगंज, 25 जनवरी (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, संयुक्त सचिव, आर्थिक मामलो का विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार बलदेव पुरुषार्थ के द्वारा जिला परिषद सभागार में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन उपरांत बैठक डीएम तुषार सिंगला व जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को आहूत की गई। बैठक में सर्वप्रथम संयुक्त सचिव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन पर डीएम को धन्यवाद दिया। तत्पश्चात संयुक्त सचिव के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम से संबधित फीडबैक प्राप्त किया गया। उनको बताया गया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में उपस्थित जनमानस में काफी उत्साह रहा और उनको कई जानकारियां प्रदान करने के साथ योजनाओ का ऑन स्पॉट लाभ भी प्रदान किया गया। गौर करे कि विकसित भारत संकल्प यात्रा हमारा संकल्प विकसित भारत का आयोजन 15 नवंबर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के सहयोग से किया गया है। इसके अन्तर्गत जिलांतर्गत प्रत्येक पंचायत में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ आम समुदाय को जागरूक किया जाना है। सरकारी योजनाओ के प्रचार-प्रसार हेतु केन्द्र सरकार से जागरूकता वाहन उपलब्ध कराया गया था। इस कार्य हेतु जिला स्तर पर जिला स्तरीय निगरानी समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में निगरानी समिति का गठन किया गया। उक्त समिति के द्वारा क्षेत्र में संचालित वाहन का निगरानी कर आमजन के बीच योजनाओं की जानकारी दी गई।बैठक में पुरुषार्थ के द्वारा संपन्न विकसित भारत संकल्प यात्रा में किए गए जागरूकता कार्य पर विमर्श करते हुए इसकी सफलता हेतु पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रथम बार दिसंबर माह में जिला में कार्यक्रम को लेकर चिंतित थे परंतु प्रखंड और नगर निकाय के पदाधिकारियों तथा जन प्रतिनिधि के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा। बिहार के सभी जिलों से अच्छा प्रदर्शन की बात कही। डीएम के नेतृत्व की सराहना की तथा इस कार्य में टीम वर्क और कार्यक्रम पूर्व गतिविधियों पर प्रकाश डालकर काफी प्रशंसा किया। असाधारण कार्य के लिए पदाधिकारियों को सम्मानित करने की बात भी कही। बैंक, आईसीडीएस, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि संबंधित भारत सरकार की योजनाओ से आम लोगो को जागरूक करने में कार्यक्रम काफी लाभप्रद रहा। उनके द्वारा कहा गया कि कार्यक्रम अपने उद्देश्य को प्राप्त किया है। फीडबैक के क्रम में बीडीओ, कोचाधामन, बहादुरगंज और ठाकुरगंज ने इस प्रकार का आयोजन निरंतर रूप से करवाने का सुझाव दिया। मेरी कहानी मेरी जुबानी शीर्ष पर आयोजित कार्यक्रम, ड्रोन से गतिविधियों की निगरानी के साथ शहरी क्षेत्र में गतिविधियों को प्रारंभ करवाना काफी लाभप्रद रहा। कार्यक्रम के अंत में डीएम तुषार सिंगला ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन में संयुक्त सचिव श्री पुरुषार्थ के मार्गदर्शन और लगातार अनुश्रवण करने पर धन्यवाद दिया तथा उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान किया। बैठक में उप विकास आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी स्पर्श गुप्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मो. जफर आलम, जिला परिवहन पदाधिकारी अरुण कुमार, डीपीआरओ रंजीत कुमार एवम् अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button