R.T.Iदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
RTI के तहत नोटबंदी का ब्योरा देने से किया इनकार,क़ानून बनाने वाले ही तोड़ने लगे तो आम आदमी जाएँ तो जाएँ कहा…?
नोटबंदी के बाद जारी की गई मुद्रा की मात्रा अौर अन्य जानकारी देने से सरकार ने इनकार कर दिया। सरकार ने विदेशों में जमा कालेधन समेत अायकर चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को सतत प्रक्रिया बताया है, लेकिन नोटबंदी के फैसले और बैठकों से जुड़ा ब्योरा यह कहते हुए देने से इंकार किया है कि ऐसी सूचना जारी करने का देश के आर्थिक हितों पर बुरा असर पड़ सकता है। सूचना का अधिकार (अारटीअाई) के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय से 8 नवंबर 2016 के नोटबंदी के फैसले के संबंध में देश में अब तक जारी की गई मुद्रा की मात्रा, प्रकार और आरबीआई की नोटिंग समेत कुछ और जानकारियां मांगी गई थीं।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमअो) ने अपने जवाब में कहा कि आवेदक की ओर से मांगी गई जानकारी का खुलासा होने पर देश के आर्थिक हितों पर हानिकारक प्रभाव पड़




