राजनीति

शरद यादव के समाजवाद की सपनों को पूरा करेगी रालोमो: उपेन्द्र कुशवाहा

पार्टी कार्यालय में मनाई गई स्व० शरद यादव की 77 वीं जयंती

पटना डेस्क/ शरद यादव लोकतंत्र व समाजवाद के प्रबल पक्षधर थे| उन्होंने समाजवादी आन्दोलन को आगे बढ़ाने में अहम् भूमिका निभाई| शरद यादव जी के अधूरे सपनों व समाजवाद के बढ़ते चरण को आगे लाने में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का सभी कार्यकर्त्ता संकल्पित है| उक्त बातें आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्व मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी कैम्प कार्यालय के सभागार में आयोजित पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री तथा देश के प्रख्यात समाजवादी चिंतक स्व० शरद यादव जी के 77 वीं जयंती

के अवसर पर आयोजित समारोह में श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कही|
उक्त आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देते हुए रालोमो के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया की जयंती समारोह में मुख्य रूप से पार्टी के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज, प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा, बसंत चौधरी, महासचिव व प्रवक्ता ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, ई० हेमन्त कुमार, बिरेन्द्र प्रसाद दांगी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक राम, विनोद कुमार पप्पू, अभिषेक रंजन, अरविन्द वर्मा, चमेली वर्मा प्रेम प्रकाश मंडल, अजय मुकुल, मो० आशिक आलम समेत सैकड़ो नेताओँ ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button