रालोमो ने जारी की 40 संगठन जिला संयोजकों के नाम की सूची*
11 प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की हुई घोषणा*

मुकेश कुमार/पटना: 11 फरवरी 2026, राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश के अध्यक्ष व विधायक श्री आलोक कुमार सिंह ने अपने दोनों प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रशांत पंकज एवं श्री सुभाष चंद्रवंशी तथा प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल के साथ 40 जिला संगठन के जिला संयोजक एवं प्रमुख साथियों को सह संयोजक के साथ 11 प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष की आज पार्टी कार्यालय में नामो की घोषणा कर दी है।पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 11 प्रकोष्ठ अध्यक्षों में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक राम, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन यादव, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर स्मृति कुमुद, छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विवेक कुशवाहा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गुप्ता, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दीपक कुशवाहा, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गोंड, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर जायसवाल, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिंह, एवं विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रत्नाकर पांडेय जी मनोनीत किए गए है।वही जिला संयोजकों में बगहा के जिला संयोजक राजेश राम, प० चंपारण के जिला संयोजक शैलेश कुशवाहा , पूर्वी चंपारण के जिला संयोजक इंजीनियर रमेश पासवान, सीतामढ़ी के संयोजक चंद्रिका पासवान, शिवहर के संयोजक कल्याण पटेल, मुजफ्फरपुर के संयोजक रामेश्वर सिंह कुशवाहा, वैशाली के संयोजक लालदेव राम, गोपालगंज के संयोजक सुमेर कुशवाहा समेत 40 संगठन जिला में संयोजक एवं सह संयोजक का मनोनयन किया गया है। @ राम पुकार सिन्हा प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा , 9934419736


