राजनीति

*28 नवम्बर को रालोजद मनायेगी महात्मा फुले की पुण्यतिथि समारोह*

सोनू कुमार:-पटना| राष्ट्रीय लोक जनता दल के तत्वावधान में अगामी 28 नवम्बर को सामाजिक न्याय के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा राव फुले की पुण्यतिथि समारोह पार्टी प्रदेश कार्यालय में भव्य रूप में आयोजित करेगी| उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने बताया कि रालोजद प्रदेश कार्यालय में महात्मा फुले की 133वीं पुण्यतिथि समारोह को श्रद्धांजलि सभा के रूप में आयोजित करेगी।

इस समारोह के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री माननीय उपेन्द्र कुशवाहा होंगे| कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा करेंगे| इस समारोह में पूरे बिहार के पार्टी के जिला अध्यक्ष समेत राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेतागण उपस्थित रहेंगे|

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!