राजनीति

राजद का प्रदेश कार्यालय राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय के रूप में अधिसूचित।..

मुकेश कुमार ; राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ रामचन्द्र पूर्वे द्वारा 2 वीरचंद पटेल पथ स्थित बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय को पार्टी के राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय के रूप में अधिसूचित किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए पार्टी के सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि पार्टी के सत्र 2025 – 2028 के लिए सांगठनिक चुनाव को सम्पादित कराने तक पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यालय परिसर के हीं एक भाग में पार्टी का राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय कार्य करेगी साथ हीं आवश्यकतानुसार प्रदेश कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों का सहयोग लेगी।इससे सांगठनिक चुनाव को सही ढंग से सम्पादित कराने में सुविधा होगी। ज्ञातव्य है कि पार्टी का राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में है।
चित्तरंजन गगन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!