राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद परिवार के नेताओ राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सिपाही लाल महतो के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है

सोनू यादव :राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ मीसा भारती, प्रदेश राजद के अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, सांसद श्री संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह,राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, सैयद फैसल अली,बीनु यादव,पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र राम, श्री जितेंद्र यादव,प्रदेश के प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव एवं एजाज अहमद सहित राजद परिवार के नेताओं ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष सिपाही लाल महतो के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
और कहा कि इनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में अपुरणीय क्षति हुई है। इनके निधन से राष्ट्रीय जनता दल को अपुरणीय क्षति हुई है। ये हमेशा संघर्ष और आंदोलन में अपनी महती भूमिका निभाते रहे हैं।
इनके निधन का समाचार सुनकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना और हमदर्दी का इजहार किया है।