*राजद दलितों – पिछड़ों के अपमान का पर्याय है: विवेक ठाकुर*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि राजद द्वारा दलित-पिछड़ों की सशक्त आवाज रहे पद्म भूषण से सम्मानित रामविलास पासवान के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी न केवल अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह दलितों-पिछड़ों के प्रति राजद की क्रूर मानसिकता को दर्शाता है।
सांसद विवेक ठाकुर ने कहा किसी भी सम्मानित जनप्रतिनिधि व व्यक्तित्व के लिए “बेचारा” जैसे शब्द का प्रयोग करना न सिर्फ अनादरपूर्ण है, बल्कि हमारी सामाजिक संवेदनाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का भी अपमान है।
सांसद विवेक ठाकुर ने कहा रामविलास पासवान ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, दलितों और पिछड़ों के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए समर्पित किया। उनके योगदान का सम्मान करना प्रत्येक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का नैतिक दायित्व है।
सांसद विवेक ठाकुर ने कहा यही कारण है कि बिहार की जागरूक जनता ने बीते विधानसभा और लोकसभा चुनावों में ऐसे आचरण को नकारते हुए आईना दिखाने का कार्य किया।


