ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शतरंज में ऋत्विक, युवराज व मानव बने चैंपियन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला शतरंज संघ द्वारा इंडोर स्टेडियम डुमरिया में संचालित की जा रही एक शतरंज प्रशिक्षण केंद्र “द स्कूल और चेस” के प्रशिक्षुओं के बीच रविवार को एक नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें करीब डेढ़ दर्जन प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा आयोजन सचिव कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि अपने-अपने विभागों में ऋत्विक मजूमदार, युवराज साह एवं मानव तामांग चैंपियन बने। जयब्रतो दत्ता, रीतेश कुमार सिंह एवं रूशील झा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। जबकि धान्वी कर्मकार, श्रीजॉय पाल एवं हार्दिक प्रकाश को तीसरे स्थानों पर संतोष करना पड़ा। आयुष कुमार, सार्थक आनंद, किशलय कृष्ण, आरुषी कश्यप झा, आरव कुमार, विशाल कुमार, विवान दे एवं अन्य क्रमशः इनके पीछे-पीछे रहे। इस प्रतियोगिता के सारे प्रतिभागियों को संघ द्वारा पारितोषिक प्रदान किया गया। इन्हें पुरस्कृत करने में महासचिव शंकर नारायण दत्ता के साथ-साथ वरीय संयुक्त सचिव कमल कर्मकार, सुधांशु सरकार, सहायक सचिव रोहन कुमार, सौरभ कुमार, मुकेश कुमार, अभिभावकगण यथा बासुकी नाथ गुप्ता, प्रमोद कुमार साह, अनिल पाल, प्रणव झा, श्रीमती पुनीता सिंह, श्रीमती देबजानी दे एवं संतोष कुमार त्रिवेदी ने भी अपना-अपना हाथ बंटाया। इन विजेता खिलाड़ियों को भारतीय स्टेट बैंक खगड़ा शाखा के शाखा प्रबंधक मिहिर प्रकाश के साथ-साथ अन्य कई जनों ने भी उनकी उपलब्धियों पर उन्हें बधाई दी है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button