ब्रेकिंग न्यूज़

व्यवस्था की तैयारी की समीक्षा बैठक।।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद 24.03.2021 को जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, मधुबनी श्री सत्यप्रकाश के अध्यक्षता में आगामी होली त्योहार एवं शव-ए-बारात पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था की तैयारी की समीक्षा बैठक डी.आर.डी.ए. सभागार में सम्पन्न हुई।

इस दौरान अपर समाहर्ता, मधुबनी, उप विकास आयुक्त, मधुबनी, विशेष कार्य पदाधिकारी, मधुबनी, प्रशिक्षु , समाहर्ता सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजनगर , जिला परिवहन पदाधिकारी, मधुबनी, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, मधुबनी जिला, सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, मधुबनी जिला, स्थापना उप समाहर्ता, मधुबनी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मधुबनी, जिला नजारत उप समाहर्ता, मधुबनी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी आदि मौजूद थे।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने कोविड-19 के गाइडलाईन को देखते हुए रंगों की पर्व होली एवं शव-ए-बरात पर्व को लेकर सभी जिला एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी के साथ शांति समिति की बैठक को लेकर आवश्यक निदेश व आदेश दिया की सभी अनुमण्डल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार थानें में शांति समिति की बैठक पूर्ण करें।, होली मिलन समारोह सार्वजनिक स्थल पर नहीं होने दें। इस दौरान प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारीगण/कर्मीगण को निदेश दिया की होली एवं शब-ए-बारात पर्व के दिन पुलिसबल अपने-अपने ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।सभी ईदगाह एवम् कब्रगाह के आस पास पुलिस द्वारा गाश्ती की जाय।सभी एसडीओ को निर्देश दिया गया कि बिना प्रशासन के अनुमति के डी0 जे0 बजाने वाले को चिन्हित कर कारवाई की जाय। जितने भी मजिस्ट्रेट का प्रतिनियुक्ति किया गया है सभी के पास आई.डी. कोर्ड एवम् पुलिस कर्मी वर्दी में होना चाहिए। ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारीगण/कर्मीगण अपने मोबाईल को सक्रिय रखेंगे।

होली एवं शव-ए-बारात पर्व की विधि-व्यवस्था को लेकर जिला एवम् अनुमंडल स्तर पर 24*7 कंट्रोल रूम भी गठन किया गया है।जिला कंट्रोल रूम काम दूरभाष संख्या 06276224425 है। कंट्रोल रूम में अग्निशामक, डाॅक्टर तथा इमरजेंसी वाहन की व्यवस्थ की गई है। एवं यह कंट्रोल रूम दिनांक28.03.21 के दिन से आरंभ होगी एवं पर्व समाप्ति की तिथि तक कार्यरत रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button