District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : सात निश्चय योजनाओं की समीक्षा बैठक, समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

किशनगंज,24मार्च(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में सात निश्चय एवं सात निश्चय–2 योजनाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

इस दौरान बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, हर घर नल का जल योजना (ग्रामीण व शहरी), सोलर स्ट्रीट लाइट योजना तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर चर्चा हुई।

डीएम विशाल राज ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर घर नल का जल योजना के तहत पाइपलाइन लीकेज की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित एजेंसी को तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। साथ ही बुडको (BUDCO) को पांच दिनों के भीतर सभी लंबित लीकेज और तकनीकी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की गुणवत्ता की जांच करेंगे, ताकि लाभार्थियों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!