ब्रेकिंग न्यूज़भोजपुर

कोविड-19 के लॉकडाउन पालन हेतु समीक्षा बैठक

गुड्डू कुमार सिंह -भोजपुर जिलाके संग्रहालय कृषि भवन सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी सदर आरा श्री वैभव श्रीवास्तव एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा श्री पंकज रावत के द्वारा संयुक्त रुप से दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की एक बैठक ली गई जिसमें लॉकडाउन के सख्ती से पालन हेतु तथा इस अवधि में विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बैठक की गई उक्त बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर आरा के द्वारा श्री मुकेश कुमार भूमि सुधार उप समाहर्ता आरा सदर को वरीय प्रभारी नियुक्त करते हुए पदाधिकारियों को लॉकडाउन के पालन हेतु दिशा निर्देश दिए गए। उक्त कार्य हेतु अनुमंडलाधिकारी आरा सदर द्वारा 22 स्थानों को चिन्हित करते हुए उक्त स्थल पर 44 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है की गई है एवं 5 वरीय पदाधिकारियों को अनुश्रवण हेतु निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!