आरा -विनय बेलाउर द्वारा रचित *बार बार नीतीश कुमार* गीत ने सूबे मे दिखाया अपना रंग ।।…

गुड्डू कुमार सिंह गडहनी (भोजपुर )। बिहार विधान सभा चुनाव के दरम्यान भोजपुर जिले के पावन धरा धाम भगवान भास्कर की नगरी बेलाउर निवासी भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गीतकार विनय बेलाउर द्वारा रचित बार बार नीतीश कुमार गीत ने सूबे मे तहलका मचा दिया।एलबम बार बार नीतीश कुमार के बारे मे बताते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए के समर्थन में पूरे बिहार में सबसे ज्यादा बनने वाला भोजपुरी गीत है।भाजपा कला एवं संस्कृति भोजपुर के द्वारा तैयार किया गया ये एलबम,जिसको सुरों से कुमार आशीष ने सजाया।और संगीत सुनील यादव ने दिया।इस गीत का एलबम भोजपुरी सम्राट फ़िल्म के बैनर तले रिलीज हुआ जिसे पर 60 हजार लोगों ने सुना और पसंद किया। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्यूटर एकाउंट पर भी डाला गया।जिसमें एक लाख आठ हजार लोगों ने सुना और लाइक किया।स्नैक वीडियो पर सात लाख लोगों ने वीडियो को देखा और कई चैनलों पर सुनने और देखने को मिला।एलबम के गीतों से प्रभावित होकर बिहार की जनता जनार्दन ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक बार फिर से एनडीए की सरकार को लाकर खडा कर दिया जो कि आज नीतीश कुमार सातवी बार मुख्यमंत्री पद पर शपथ ग्रहण किये।बिहार में एनडीए द्वारा विकास की गंगा की रफ्तार को बढ़ावा देने के लिये नीतीश कुमार को अगिआँव विधान सभा की जनता उम्मीद की आस लगाये बैठी है।मुख्यमंत्री बनने पर भोजपुर भाजपा कला संस्कृति मंच के तमाम कलाकारों सहित क्षेत्र की जनता ने बधाई प्रेषित की है।