प्रमुख खबरें

*श्री निलेश एम. देसाई, निदेशक, स्पेस एप्लीकेशन सेंटर द्वारा संपादित पुस्तक “अंतरिक्ष से बिहार” का विमोचन माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह द्वारा किया गया*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह के कर कमलों द्वारा पुस्तक “अंतरिक्ष से बिहार” का विमोचन विधान परिषद् स्थित उप भवन सभागार में किया गया।

यह पुस्तक प्रसिद्ध वैज्ञानिक श्री निलेश एम. देसाई, निदेशक, स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) द्वारा संपादित है। पुस्तक विमोचन के बाद सभापति महोदय ने कहा कि ये बड़े गौरव की बात है की आज बिहार दिवस है और आज के ही दिन पुस्तक “अंतरिक्ष से बिहार” मतलब अंतरिक्ष से बिहार कैसा दिखता है का विमोचन किया गया। अहमदाबाद गुजरात से आए (सैक-इसरो) के निदेशक निलेश जी, डॉ रश्मि शर्मा, डॉ मनीष परमार, श्री दीपक कुमार सिंह, एवं सभी वैज्ञानिकों का आभार है कि आप सभी ने बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर विधान परिषद् का और हमारा मान बढ़ाया है। हम आशा करते हैं कि आपके शोध एवं अनुसंधान से बिहार और आगे बढ़ेगा।बिहार सरकार का बिहार मौसम सेवा केंद्र (बी.एम.एस.के.) और सैक-इसरो साथ मिलकर पिछले तीन वर्षों से विभिन्न विषयों पर काम कर रहे हैं, जिसमें आपदा प्रबंधन जैसे-बाढ़, भूकंप, वज्रपात, शीतलहर, लू, आंधी-तूफान आदि के पूर्वानुमान मुख्य हैं। छठ पूजा जैसे बड़े अवसरों पर भीड़ नियंत्रण के लिए सेटेलाइट के प्रयोग से इसका प्रबंधन किया जा सकता है। राज्य के विभिन्न शहरों की वायु गुणवत्ता का पता लगा सकते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का प्रयोग कर और निरंतर डाटा का विश्‍लेषण कर हम 15 दिन पहले ही साइक्लोन और आंधी-तूफान की चेतावनी दे सकते हैं।

उक्त कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद् के माननीय उप सभापति प्रो (डॉ.) राम वचन राय, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, बिहार विधान परिषद् के माननीय सदस्य श्री समीर कुमार सिंह, सहित बिहार विधान परिषद् के प्रभारी सचिव श्री शंकर कुमार, पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!