ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रांची : राहुल गांधी के पक्ष में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला संकल्प मार्च, केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर किया नारेबाजी।

रांची/भारती मिश्रा, राहुल गांधी को मानहानी के केश में दोषी करार दिये जाने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व मे गुरुवार को सैकड़ो कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से संकल्प मार्च निकाल केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस संकल्प मार्च में कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, प्रदीप तुलस्यान, केशव महतो कमलेश, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, मदन मोहन शर्मा, रवीन्द्र सिंह, विनय सिन्हा दीपू, गजेन्द्र सिंह, सुरेश बैठा, रंजन बोयपाई, राजीव रंजन प्रसाद, आभा सिन्हा, डॉ एम तौसीफ, ईश्वर आनंद, महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा, ग्रामीण अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो शामिल हुए।संकल्प मार्च को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सबको पता है कि राहुल गांधी की तानाशाह के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं, गलत को गलत कहने का साहस दिखा रहे हैं। इस साहस से तानाशाह घबराया हुआ है। कभी ईडी, कभी पुलिस केस, कभी सजा से डराने में जुटा है। हम लड़ेगे भी और जीतेंगे भी। उन्होंने कहा कि डरी हुई सत्ता की पुरी मशीनरी साम, दाम, दंड भेद लगाकर राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। लेकिन न हम कभी डरे है और न कभी हम डरेंगे। हम सच बोलते रहेंगे और तानाशाह की पोल खोलते रहेंगे। देश की लोगों की आवाज उठाते रहेंगे क्योंकि हमारे साथ सच्चाई की ताकत वो करोड़ो देशवासियों का प्यार है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार से कई शहादत देश की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने के लिए दी गई उस परिवार के सदस्य राहुल गांधी को कोई डराने का प्रयास करेगा तो वो ओंधे मुंह गिरेगा। एक ही मामले पर अपने विधायकों एवं अपने नेताओं द्वारा दर्जनों जगहों पर केस दर्ज कराना यह दर्शाता है कि एक राहुल गांधी से पूरे केन्द्र की सरकार डरी और सहमी हुई है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि हम कानून में विश्वास रखने वाले लोग है, कानून के तहत लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह अचम्भित करने वाला मामला है कि मोदी नाम लेने पर मानहानि का केस दर्ज हो सकता है। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत जजों को बदला गया। चुनावी माहौल में ऐसे बयानबाजी अकसर हो जाते हैं। इससे यह साफ प्रतीत होता है कि एक अकेला राहुल गांधी पूरी केन्द्र सरकार को विचलित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!