रांची : सभी रामभक्तो को तपोवन मंदिर से अपने गंतव्य स्थान तक निशुल्क पहुचाएगी रांची नगर निगम की सिटी।

रांची/भारती मिश्रा, रामनवमी के अवसर पर रांचीवासियो को आवागमन मे दिक्कतो का समाना ना करना पड़े इसके लिए रांची नगर निगम द्वारा गुरूवार रामनवमी के दिन 20 बसो से रांची वासियो को निशुल्क सेवा देगी। रामनवमी त्योहार मे रांची एवं रांची के आस पास के क्षेत्रो से भारी संख्या मे श्रद्धालुगण तपोवन मंदिर निवारणपूर स्थित राम मंदिर झांकी एवं झंडे के साथ आते है। चुकी रामनवमी के दिन वाहनो की आवाजावी कम होती है जिससे श्रद्धालुगण को वापस अपने गन्तव्य स्थान जाने मे काफी परिशानियो का सामना करना पड़ता है। इस विषय को संज्ञान मे लेते हुए संजय विजयवर्गीय उपमहापौर रांची ने तपोवन मंदिर निवारणपूर आए हुए श्रद्धालुगण को वापस अपने गन्तव्य पहुचाने के लिए 20 बसो को निशुल्क सेवा देने का निर्देश संबंधित विभाग को दिए। उपमहापौर ने कहा कि 20 बसो मे 5 बसे BMP ग्राउंड में एवं 15 बसे पटेल चौक स्थित पुराना बस स्टैंड से सेवा देगी। वही तपोवन मंदिर से श्रद्धालुगण अपने घर जाने के लिए रांची नगर निगम की बसो का उपयोग कर सकते है और यह पूरी तरह निशुल्क होगी।