ताजा खबर

*राजीव जायसवाल को रालोमो का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया*

ऋषिकेश पांडे/राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा की अनुशंसा से पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह नव मनोनीत उपाध्यक्ष बिहार राज्य नागरिक परिषद श्री माधव आनंद ने श्री राजीव कुमार जायसवाल को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। आज पार्टी के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी ने इससे संबंधित एक पत्र उन्हें सौंपा।

हाल ही में श्री राजीव कुमार जायसवाल ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री माधव आनंद ने इस अवसर पर कहा कि श्री राजीव जायसवाल के सांगठनिक क्षमता, प्रतिबद्धता और जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह दायित्व दिया गया है। निःसंदेह यह पार्टी के लिए एक मजबूत कदम है। हमें पूर्ण विश्वास है कि इनके नेतृत्व में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और विचारधारा का विस्तार देशभर में और व्यापक रूप से आगे बढ़ेगा।

उक्त आशय कि जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि पार्टी के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर महतो, श्री जीतेंद्र नाथ पटेल, मुख्यालय प्रभारी श्री प्रशांत पंकज सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्री राजीव जायसवाल को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!