ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*बिहार सरकार को भी सफाई कर्मियों की से बातकर हड़ताल खत्म कराए:- राजेश रंजन पप्पू*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-, समान काम के बदले समान वेतन, 10 साल से अधिक समय तक अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने, आउटसोर्सिंग को खत्म करने सहित 12 सूत्री मांग को लेकर नगर निगम कर्मी हड़ताल पर हैं। शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ हैं।इसके चलते शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई हैं। शहर में हर जगह पर कचरा ही कचरा दिख रहा हैं। जिसके चलते बीमारियों की फैलने की आशंका भी बढ़ गयी हैं। उक्त बातें जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही।

राजेश पप्पू ने कहा कि बिहार सरकार आम नागरिक से बढ़े हुए डर पर कचरा टैक्स ले रही हैं। लेकिन सफाई कर्मचारियों को बिना की सुविधा के काम करने को कह रही हैं। हमारी मांग है कि सरकार सफाईकर्मियों की मांगों को तत्काल मान कर हड़ताल को खत्म कराए। जिससे पटना में महामारी फैलने से रोका जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!