ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

राहुल खंडेलवाल बने हिलसा विधानसभा जदयू के प्रभारी।

सोनू कुमार:-हिलसा (नालंदा):- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने राहुल खंडेलवाल को हिलसा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के समर्पित नेता श्री खंडेलवाल के प्रभारी नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जदयू के श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पिंकू कुमार ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि राहुल खंडेलवाल जदयू के बिहार प्रदेश सचिव के रूप में कार्यरत थे। पार्टी के प्रति समर्पित भाव एवं निष्ठा को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इन्हें हिसाब विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। इनके मनोनयन से हिलसा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का सांगठनिक ढांचा और मजबूत होगा। इनके मनोनयन पर जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई रामचरित्र प्रसाद, प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पिंकू कुमार, जदयू के वरिष्ठ नेता उमेश यादव, सुभाष बाबा समेत अन्य नेताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया है।

Related Articles

Back to top button