अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पूर्णिया : दो दर्जन से अधिक शराब तस्करों ने हथियार लेकर पुलिस दल पर बोला हमला, बाल-बाल बचे पुलिस अधिकारी..

पूर्णिया/धर्मेन्द्र सिंह, बिहार में शराब बंदी को लेकर पुलिस और शराब तस्करों के साथ आये दिन झड़प की बातें सुनी जा रही है।लेकिन पूर्णिया कोर्ट परिसर के बाहर शराब माफियाओं के द्वारा पुलिस दल पर हमला, ऐसा पूर्णिया जिले में पहली बार हुआ है।आपको बताते चलें कि पूर्णिया शराब माफियाओं के सबसे सुरक्षित और बड़ा बाजार माना जाता है।क्योंकि पूर्णिया होकर ही आप नार्थ ईस्ट के सात राज्यों तक का सफर तय कर सकते है।इसलिए सात राज्यों के शराब माफियाओं के लिये बिहार में शराब की तस्करी करने के लिये एक ही रास्ता है और वो है पूर्णिया।इसलिए बड़े-बड़े शराब माफियाओं ने पूर्णिया के शराब कारोबारियों के द्वारा पूर्णिया में अपना अड्डा खोल रखा है।ये शराब तस्कर पकड़ाते है, जेल भी जाते है लेकिन शराब बेचना नही छोड़ते।इसी क्रम में जिले के डगरूआ थाना की पुलिस ने शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया।जिसे पुलिस सुरक्षा में न्यायालय लेकर जा रहे थे।पुलिस गाड़ी जब न्यायालय के बाहर पहुंची की विकास यादव, मनीष यादव, नितेश कुमार, श्रवण यादव, राहुल शर्मा, राज सिंह, अजित कुमार, विकास ठाकुर, सन्नी ठाकुर एवं विक्की कुमार सहित दो दर्जन से अधिक तस्करों ने हथियार लेकर पुलिस दल पर हमला बोल दिया।पुलिस ने भी जबाबी कारवाई करते हुए तत्काल इसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारी को दी।सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया।पुलिस के मोर्चा संभालते ही सभी शराब तस्कर भाग खड़े हुए।फिर सभी तस्करों की न्यायालय में पेशी करवा कर उन्हें जेल भेज दिया गया।इस मामले को लेकर जिला पुलिस कप्तान विशाल शर्मा ने कहा कि किसी भी कीमत में दोषी को बख्सा नही जाएगा।सभी नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस कप्तान श्री शर्मा ने एसडीपीओ बायसी मनोज राम के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन कर दिया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button