District Adminstrationअपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पुर्णिया : निगरानी की टीम ने रंगे हाथों घुस लेते एक दरोगा सहित दलाल को किया गिरफ्तार।

पूर्णिया/धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना क्षेत्र के एसआई संतोष कुमार एवं उसके सहयोगी दलाल ऐनुल हक को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते मंगलवार को निगरानी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।एसआई ने युवती अपहरण के मामले से अभियुक्तों का नाम हटाने के एवज में 40 हजार रुपये का डिमांड किया था। जिसकी शिकायत निगरानी में की गई थी । निगरानी ने जांच कर एक धावा दल का गठन किया जिसमें तीन डीएसपी एक इंस्पेक्टर सहित एसआई रैंक के पदाधिकारी और पुलिस के जवान शामिल थे। एसआई संतोष कुमार को एक चाय की दुकान के पास से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। घटना की जानकारी देते हुए निगरानी के डीएसपी संजय जयसवाल ने बताया कि इनकी शिकायत निगरानी शाखा में की गई थी जिसके लिए एक धावा दल का गठन कर आज गिरफ्तार किया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button