हिलसा प्रखंड में जिला प्रशासन द्वारा किया गया जन संवाद कार्यक्रम।
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को दी गई जानकारी तथा लोगों से लिया गया फीडबैक।

जनसंवाद कार्यक्रम में पुरुष से ज्यादा महिला पहुंचे।
सोनू यादव –हिलसा (नालंदा):-हिलसा प्रखंड के दो अलग-अलग स्थानों पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पहला जनसंवाद कार्यक्रम योगीपुर उच्च विद्यालय के खेल मैदान तथा दुसरा नवडीहा सूर्य मंदिर के समीप खेल मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनो जगहों पर जीप प्रतिनिधि संजय प्रसाद, जिला परिषद सदस्य संजय कुमार, प्रखंड प्रमुख मनोज पासवान, जिलाधिकारी शशांक शशांक शुभंकर, नालंदा पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने अपने संबोधन में इस कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी देने तथा लोगों से योजनाओं के संबंध में फ़ीडबैक लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रखंड में किये गए एवं कराये जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी दिया।उन्होंने हिलसा प्रखंड में विगत वर्षों से किये जा रहे विकास से संबंधित कार्यों पर आधारित एक वृतचित्र का भी प्रदर्शन किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं के तहत प्रखंड अंतर्गत किये गये कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने अपने संबोधन में आकस्मिक मदद के लिए डायल 112 के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम की रोकथाम हेतु जिला में एक डेडीकेटेड साइबर थाना क्रियान्वित है। साइबर क्राइम से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत या जानकारी इस थाना में दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। जिला के प्रत्येक थाना में महिलाओं के लिए विशेष महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था के बारे में बताया। भूमि संबंधित विवादों के निपटारे के लिए थाना स्तर पर लगने वाले लोक शिकायत शिविर के बारे में बताया गया।
डीपीएम जीविका द्वारा जीविका समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल का गठन एवं उनके कार्यकलापों के बारे में जानकारी दिया गया।जीविका दीदियों के आर्थिक उन्नयन एवं स्वालम्बन हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। मुख्यमंत्री सतत जीविकोपार्जन योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, हिट एंड रन के मामले से संबंधित अनुदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले व्यक्तियों की त्वरित मदद के लिए लोगों को आगे आने को कहा। घायल व्यक्ति की तत्काल मदद कर एक गुड समारिटन का उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया।ऐसा करने वालों को 10 हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है इसलिए लोगों से अपील है कि अपनी सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें।
सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग गायित्री कुमारी के द्वारा विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई।उन्होंने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना , कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन पेंशन योजना,मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन विवाह योजना, मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह योजना, बुनियाद केंद्र की व्यवस्था तथा माता-पिता भरण पोषण योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इन सभी योजनाओं के लिए पात्रता तथा लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में एक एक कर जानकारी दी गई। विभाग द्वारा असहाय महिलाओं के लिए संचालित शांति कुटिर के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि जिला की ऐसी किसी भी असहाय महिला को शांति कुटिर में आवासन हेतु दूरभाष संख्या 8210843142 पर जानकारी दी जा सकती है।
कृषि विभाग के पदाधिकारी धनंजय कुमार ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। जैविक खेती के साथ साथ उर्वरक की उपलब्धता के बारे में भी बताया गया।लोगों को बताया गया कि उर्वरक की उपलब्धता से संबंधित समस्या के लिए जिला कृषि नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06112-231143 पर जानकारी दी जा सकती है।आकस्मिक फसल योजना के तहत वैकल्पिक फसलों के बारे में जानकारी दी गई। फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में किसानों को जागरूक किया गया।इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी गई। अन्न भंडारण हेतु गोदाम के निर्माण पर सरकार द्वारा दिये जा रहे अनुदान की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना के बारे में जानकारी दी गई।
अपर समाहर्त्ता मंजीत कुमार द्वारा भूमि राजस्व से संबंधित विभिन्न प्रकार की सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। ऑनलाइन उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी बताया गया। भूमि विवाद के निपटारे के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दिया। जिला में चल रहे भूमि सर्वेक्षण के कार्य के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई।
इस मौके पर पहला जनसंवाद कार्यक्रम योगीपुर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रखंड के विकास से संबंधित मुख्य समस्या को जिलाधिकारी से अवगत कराया। जिसमें योगीपुर में सरकारी अस्पताल का निर्माण एवम् कोरावा पंचायत में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का स्थापना की मांग किया गया। लोगो का कहना है कि हिलसा की दूरी 11 किलोमीटर है। योगीपुर बाजार में ओपी थाना की स्थापना, हिलसा में डाकबंगला एवं अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रावास का निर्माण, योगीपुर महादलित टोला के रास्ते का निर्माण, फल्गु नदी में पानी आने के बाद भी पानी को रोक कर रखा जाता है। जिससे लोकाईन नदी में पानी नहीं प्रवेश करता है। जिससे हिलसा प्रखंड के पश्चिमी इलाका में कृषि कार्य के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। नहरों की उड़ाही एवं पक्कीकरण कराने आदि जैसे समस्याओं रखा।
दुसरा जनसंवाद कार्यक्रम नवडीहा सूर्य मंदिर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रखंड के विकास से संबंधित मुख्य समस्या के बारे में जिलाधिकारी से अवगत कराया। जिसमें पुना पंचायत के मुखिया संजय यादव ने नवडीहा के प्लस टू विद्यालय का घेराबंदी कर खेल मैदान का जीर्णोद्धार करने की मांग। इंदौत पंचायत के मुखिया अजित कुमार ने पूर्वी बाईपास निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की। पूर्वी जिला परिषद सदस्य संजय कुमार ने बिजली की समस्या विकास से संबंधित जिलाधिकारी से अवगत कराया। जिसमे प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में काजी चक गांव के फीडर में ज्यादा लोड रहने के कारण प्रखंड के अकबरपुर ,अरपा, गौरा, भट्ट बीघा ,दरियापुर समेत दर्जनों गांव में बिजली की समस्या उत्पन्न रहती है। लोगों को सिंचाई करने में समस्या होती हैं। एकंगरसराय से ओरियावा फीडर से होते हुए नवडीहा, अरपा पंचायत में कनेक्शन जोडा जाए जिससे किसान लोगों को सिंचाई हेतु समाधान हो सके। अरपा पंचायत के गौरा गांव के तालाब को सौदीयकर्ण , एकंगरसराय के राढील छिलका से पूर्वी क्षेत्र में आज तक पानी नहीं पहुंचते हैं। पानी पहुंचाने की मांग। नहरों की उड़ाही एवं पक्कीकरण कराने आदि जैसे मामले संज्ञान में लाये गये।
संवाद कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने हिलसा प्रखंड के मलावा एवं इन्दौत गांव में नव निर्मित छठ घाट एवं पीसीसी पथ का निरीक्षण किया।तथा प्रखंड कार्यालय में पौधरोपण किया। दोनों जगहों पर जनसंवाद कार्यक्रम में पुरुष से ज्यादा महिलाओं ने भाग ली।
इस मौके पर अपर समाहर्त्ता मंजीत कुमार, एसडीओ प्रवीण कुमार, डीएसपी सुमित कुमार, डीसीएलआर राजन कुमार, सीओ सोनू कुमार, बीडीओ अमर कुमार, बीपीएम राजेश कुमार, मुखिया मुकेश पासवान, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, सुबोध मुखिया, सुरेंद्र प्रसाद , उमेश यादव आदि मौजूद रहे।