ताजा खबर

बिहार के प्रारंभिक विद्यालयों में PTM का उत्सव जैसा आयोजन, हजारों विद्यालयों से रिपोर्ट प्राप्त

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/: बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में आज अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (PTM) का आयोजन उत्सव के रूप में किया गया। प्रवेश से प्रगति तक विद्यालय और अभिभावक साथ साथ थीम पर आधारित इस PTM का उद्देश्य बच्चों की अकादमिक प्रगति के बारे में अभिभावकों को जागरूक करना तथा नामांकन अभियान में अभिभावकों का सक्रिय सहयोग प्राप्त करना था | राज्यभर में इस पहल को लेकर अभिभावकों, शिक्षकों एवं बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।

कुल 70,000 विद्यालयों में से दोपहर तक लगभग 35,000 विद्यालयों द्वारा रिपोर्टिंग की जा चुकी है, जो इस पहल की व्यापकता और सफलता को दर्शाता है।

पटना स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, अदालतगंज में निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, विक्रम विरकर ने स्वयं उपस्थित होकर PTM का अवलोकन किए। इस अवसर पर कक्षा 6, 7 एवं 8 के छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रिपोर्ट कार्ड एवं मेडल प्रदान किए गए। मौके पर RDD पटना, DOP (SSA, Establishment) के साथ साथ सम्पूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा |
रामजी चक मध्य विद्यालय, पटना में अभिभावकों, शिक्षकों और बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था, इस संगोष्ठी को संबोधित करते हुए BEO ने अभिभावकों से प्रतिदिन बच्चों को विद्यालय भेजने, एक घंटा प्रतिदिन अपने घरों में बच्चों को पढ़ने तथा सभी PTM में आवश्यक रूप से अभिभावकों को भाग लेने हेतु प्रेरित किया | मौके पर प्रधानाचार्य के साथ पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा |
कई जिलों से राज्य स्तर के अधिकारियों को व्हाट्सअप वीडियो कॉल से PTM की झलकियां दिखाई जा रही थी | मधेपुरा जिला में जनवरी 2026 से लगातार शत प्रतिशत PTM आयोजन सुनिश्चित करवाया जा रहा है |
इस व्यापक आयोजन ने यह स्पष्ट किया कि “प्रवेश से प्रगति तक” की दिशा में अभिभावक और शिक्षक मिलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। राज्य भर में PTM को एक जन-आंदोलन का रूप मिलता दिख रहा है, जो शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!