सारण जिला के मांझी थानांतर्गत ग्राम-मुबारकपुर में धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू
सागर कुमार विशेष प्रतिनिधी की रिपोर्ट
सारण जिला के मांझी थानांतर्गत ग्राम-मुबारकपुर में धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू
सारण जिला के मांझी थानांतर्गत ग्राम-मुबारकपुर में दिनांक 02.02. 2023 को हुई घटना का update
मांझी थाना में वर्तमान स्थिति को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू किया गया है। उल्लंघन कर क्षेत्र में आने का प्रयास करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी । Videographers भी रखे गए हैं, जो किसी भी तरह की गड़बड़ी में संलिप्त लोगों का लगातार Video बनायेंगे। जिले के बाहर से भी BSAP, STF आदि बल मंगाकर भारी संख्या में बल की प्रतिनियुक्ति की गई है ।
हत्या के कांड में 02 (दो ) अभियुक्त पूर्व मे ही गिरफ्तार किये जा चूके थे , 01 अन्य अभियुक्त को कल रात गिरफ्तार किया गया है । हत्याकांड में कुल 03 (तीन) अभियुक्त की गिरफ्तारी की जा चुकी है । कल की उपद्रव की घटना में भी 03 (तीन) उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। शेष की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया है, जिसके द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
उक्त दोनों कांड (हत्या एवं उपद्रव/उन्माद फैलाना) के दोषियों के फरार रहने की स्थिति में तुरंत उनकी सम्पत्ति कुर्क करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्य अभियुक्त विजय राय एवं अन्य के विरूद्ध कुर्की आदेश प्राप्त किया जा रहा है ।
सोशल मिडिया पर भड़काने वालों के विरुद्ध छपरा नगर थाना कांड सं०- 108/23 दर्ज किया गया था। साइबर सेल,EOU,पटना, बिहार के द्वारा भड़काने वाले पोस्ट को हटाने तथा ऐसे पोस्ट डालनेवालों को चिन्हित करने हेतु U/S 79(3)(B) IT Act,2000 एवं 91 CRPC के अंतर्गत करवाई की जा रही है।भड़काऊ पोस्ट डालनेवालों को चिन्हित कर कठोर कारवाई की जाएगी।


