आरा:-भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित।…

गुड्डू कुमार सिंह:-गडहनी। अखण्ड ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान मे गडहनी अगिआँव पथ स्थित लकवा अस्पताल के प्रांगण मे भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धुमधाम से मनाई गई।इस अवसर पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के साथ आरती वंदन की गई।इसके साथ ही उपस्थित गणमान्य लोगो ने परशु धारी भगवान परशुराम की छाया चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर जय चाणक्य जय परशुराम व भगवान हरि विष्णु की जयकारा लगाया और प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मनोरंजन तिवारी ने भगवान परशुराम की जीवनी पर प्रकाश डाला।वहीं पण्डित श्याम कुमार मिश्र ने कहा कि इतिहास गवाह है कि इस सृष्टि की उत्पत्ति काल से ही ब्राह्मण समाज है। ब्राह्मण समाज ने परतंत्र भारत से लेकर स्वतंत्र भारत तक कभी जातिवाद नहीं किया। वसुधैव कुटुंबकम् का नारा हमेशा बुलंद किया है।वहीं दीपक ओझा ने कहा कि ब्राह्मण हमेशा से ही देश, समाज, संस्कृति के रक्षार्थ कुर्बान होते आ रहा है।भगवान परशुराम का जन्म ब्राह्राण कुल में हुआ था, लेकिन उनका स्वभाव और गुण क्षत्रियों जैसा था। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सात ऐसे चिंरजीवी देवता हैं, जो युगों-युगों से इस पृथ्वी पर मौजूद हैं। इन्हीं में से एक भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम भी हैं। कार्यक्रम का समापन्न राष्ट्रीय सचिव आशिष भट्ट के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर किया गया।मौके पर उपस्थित मनोरंजन तिवारी, श्याम कुमार मिश्र, दीपक ओझा, बबलु राय, शिवम कुमार पाण्डेय, मोहित ओझा, वेदप्रकाश पाण्डेय, अक्षत पाण्डेय, अमित बाबा, मणिभूषण ओझा, गोनु पाण्डेय, टुना ओझा, गायक साजन संवरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, विजय पासवान, पत्रकार संतोष पाण्डेय, राजु पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, अनुभाग दूबे, सन्टी बाबा, सूरज बाबा, सहित अन्य कई लोगो ने भगवान परशुराम के आदर्शो का अनुसरण करने का संकल्प लिया।