झारखंडताजा खबरप्रमुख खबरेंराज्य

झारखंड राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार के अध्यक्ष बने पीआरके नायडू

इससे पूर्व पीआरके नायडू रक्षाशक्ति विश्वविद्यालय में बतौर कुलपति अपनी सेवा दे चुके हैं


रांची : रिटायर्ड आईपीएस अफसर पीआरके नायडू को झारखंड राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है। इस बाबत गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। रिटायर आईपीएस पी रामकृष्ण नायडू ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दो साल की अवधि के लिए आवास और शहरी विकास निगम लिमिटेड (हुडको) के मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में अपना योगदान दिया है। वे भारतीय पुलिस सेवा झारखंड कैडर 1987 बैच के अधिकारी हैं। साथ ही हुडको में शामिल होने से पहले पीआरके नायडू ने पांच वर्षों तक संयुक्त निदेशक आईजी, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो, गृह मंत्रालय भारत सरकार में अपनी सेवाए दे चुके हैं। बता दें इससे पूर्व पीआरके नायडू रक्षाशक्ति विश्वविद्यालय में बतौर कुलपति अपनी सेवा दे चुके हैं। इस पद से वे पिछले माह ही कार्यकाल पूरा कर नई सेवा दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button