झारखंडताजा खबरप्रमुख खबरेंराज्य

प्रिंसिपल मीट (Principal Meet) का आयोजन, 50 से अधिक स्कूलों के प्रतिनिधि ने लिया हिस्सा

डा. एस राधाकृष्णन सहोदय स्कूल काम्प्लेक्स रांची द्वारा प्रिंसिपल मीट (Principal Meet) का आयोजन कैरली स्कूल धुर्वा में किया गया


रांची : डा. एस राधाकृष्णन सहोदय स्कूल काम्प्लेक्स रांची द्वारा प्रिंसिपल मीट (Principal Meet) का आयोजन कैरली स्कूल धुर्वा में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता डीपीएस रांची के प्राचार्य और अध्यक्ष डा. राम सिंह ने की। इस बैठक में कई ऐसे निर्णय लिए गए जिससे छात्र छात्राओं व स्कूलों की समस्याओं का समाधान संभव हो पाएगा। इस आयोजन में डा. एस. राधाकृष्णन सहोदय स्कूल काम्प्लेक्स रांची के 50 से अधिक सदस्य स्कूलों के प्राचार्यों, प्रशासकों, शिक्षाविदों की भागीदारी रही।

डा. राम सिंह ने कहा कि यह मीटिंग डा. एस राधाकृष्णन सहोदय स्कूल काम्प्लेक्स रांची के प्रति समर्पित है, जो अपने छात्रों का सर्वांगीण विकास करने के लिए हमेशा अग्रसर है। इस मीटिंग में तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें डा. एस. राधाकृष्णन सहोदया स्कूल काम्प्लेक्स रांची डिस्ट्रिक्ट के विद्यार्थियों की मदद के लिए एक काउंसलिंग हेल्पलाइन की शुरुआत कर रहा है। इस हेल्पलाइन को डा. आदित्य कुमार झा, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा की मदद से चलाया जाएगा। डा. आदित्य कुमार झा यूनेस्को से ट्रेंड काउंसलर हैं। सभी स्कूलों को ट्रेंड काउंसलर के कांटेक्ट नंबर्स पेरेंट्स को देने का आग्रह किया गया है। इससे पेरेंट्स अपने बच्चों में किसी भी प्रकार का तनाव या अस्वाभाविक बदलाव देखने पर काउंसलर की मदद ले सकते हैं।


सभी स्कूल में साइबर क्लब की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अपने बच्चों को साइबर ब्लुइंग व फ्राड से बचाने के लिए ट्रेन किया जाएगा। इस क्लब के मार्गदर्शन के लिए डा. राजेश पिल्लई प्राचार्य कैराली स्कूल को मनोनीत किया गया। डा. राजेश पिल्लई सभी स्कूलों को इस विषय पर आने वाली किसी भी समस्या का समाधान करेंगे। डा. मनोहर लाल पूर्व प्राचार्य गुरु नानक स्कूल को विभिन्न ओलंपियाड के लिए मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त डा. एस. राधाकृष्णन सहोदया स्कूल काम्प्लेक्स के सचिव पीएस कालरा ने सभी अध्यापकों व प्राचार्यों की ट्रेनिंग के बारे में अवगत कराया व आगामी गतिविधियों की जानकारी दी।

इनकी रही उपस्थिति :
कैंब्रियन स्कूल की प्राचार्या नीता पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में सुधीर तिवारी, सत्य प्रकाश, अभय कुमार, डा. सुमित कौर, नीता पांडेय, रवि प्रकाश, डा. किरण दिवेदी व डा. मनोहर लाल की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button