राजनीति

देश सेवकों को एकजुट देखकर डरे हुए हैं प्रधानमंत्री मोदी – सुमित कुमार सिंह

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –जद(यू.) मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह जी ने प्रदेशभर से पहुंचे आमजनों के शिकायतों को सुनकर उनके निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि ‘इंडिया गठबंधन’ के लोग सच्चे मायनों में देश सेवक हैं और देश सेवकों को एकजुट देखकर प्रधानमंत्री जी डरे हुए हैं इसलिए वो हर दिन हर मंच से हमारी आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में जिस तरह का माहौल है उससे लगता है कि महागठबंधन सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने में सफल होगी। 2024 में देश की जनता ‘इंडिया गठबंधन’ को मौका देने जा रही है, प्रधानमंत्री जी को इस मुगालते में नहीं रहना चाहिए कि वो तीसरी बार सरकार बनाएंगे। कटिहार मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि जांचोपरांत जो भी प्रमाणिक तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके आधार पर सरकार आगे का निर्णय लेगी और जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके उपर कार्रवाई भी होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हर घटना को अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं, कटिहार मामले पर बयानबाजी करने से पहले भाजपा वालों को इस बात का जवाब देना चाहिए की दिल्ली में अन्नदाता के उपर लाठीचार्ज क्यों किया गया था? केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध आंदोलन कर रहे हैं अग्निवीर छात्राओं पर भाजपा शासित राज्यों में लाठी चार्ज क्यों किया गया था? भाजपा वाले अपने कारनामों को इतनी जल्दी क्यों भूल जाते हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने के सम्बंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर माननीय मंत्री ने कहा की पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जो भी निर्णय लेगी उसके लिए हम तैयार है।

जनसुनवाई कार्यक्रम के मुख्यालय प्रभारी श्री अरुण कुमार सिंह मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button