राज्य

राष्ट्रपति द्वारा चौथे कृषि रोड मैप जारी करने का स्वागत

त्रिलोकी नाथ प्रसाद । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव राम नरेश पाण्डेय ने राष्ट्रपति द्वारा सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर के बापू सभागार में किसानों को समर्पित राज्य सरकार के चौथे कृषि रोड मैप का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा की कृषि रोड मैप पर पांच वर्षों में एक लाख 62 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे इससे किसानों को फायदा होगा और उत्पादन भी बढ़ेगा। पिछले तीन कृषि रोड मैप का फायदा बिहार के किसानों को हुआ है। धान, गेहूं, मखाना और सब्जी के उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। मछली का उत्पादन बढ़ा है। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की रहबरी में राज्य सरकार की यह उपलिब्ध सराहनीय है।
भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि चौथे कृषि रोड मैप में सिंचाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। हर खेत में पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न हो रहे कृषि संकट को दूर करने पर भी ध्यान दिया गया है। जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने में जलवायु अनुकूल कृषि को बढ़ावा दिया जायेगा। मिट्टी की उर्वरता को संरक्षित रखने पर बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में 90 फीसदी से अधिक सीमांत किसान है। छोटे छोटे किसानों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई है। जैविक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। चौथे कृषि रोड मैप का शुभारंभ एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे किसान खुशहाल होंगे और बिहार प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button