District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बिहार दिवस की तैयारियां पूर्ण, डीएम ने किया खगड़ा स्टेडियम का निरीक्षण।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय और राज्य के बाहर के कलाकारों द्वारा दी जाएगी प्रस्तुति।

  • बिहार दिवस पर विकास मेला का होगा आयोजन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी (डीएम) श्रीकांत शास्त्री के द्वारा बिहार दिवस 2023 के अवसर पर होने वाले समस्त कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को की गई है। इसके पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण खगड़ा स्टेडियम में जाकर किया गया। जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी तैयारियां अंतिम चरण में है। विदित हो कि विभागीय निदेशानुसार बिहार दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम 22 से 23 मार्च को स्थानीय कलाकारों और राज्य के अंदर व राज्य के बाहर के कलाकारों/सितारों की प्रस्तुति होगी। कला, संस्कृति एवम युवा विभाग बिहार तथा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 22-23 मार्च को बिहार दिवस उत्सव का आयोजन हो रहा है। बिहार दिवस पर राज्य के स्थापना के उपरांत उसके विकास की झलकियां आयोजित विकास मेला में देखने को मिलेगी। साथ ही, स्थानीय कलाकार का 23 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति होगी। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने खगड़ा स्टेडियम में मुख्य मंच के पक्कीकरण उपरांत डेकोरेट करने, दर्शक दीर्घा की तैयारियों का अवलोकन किया। गौर करे कि मुख्य कार्यक्रम खगड़ा स्टेडियम में 22 और 23 मार्च को होंगे तथा विकास मेला भी आयोजित होगा, जिसमे विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही, व्यंजन मेला में लजीज व्यंजन का स्टॉल भी लगाए जा रहे है। स्थानीय उत्पाद की बिक्री विकास मेला में होगी। 30 स्टॉल तैयार किए जा रहे है। कार्यक्रम को भव्य रूप दिया गया है। कार्यक्रम में बीएसएफ के द्वारा जाज बैंड, एसएसबी का ब्रास बैंड, बैगपाइपर बैंड का प्रदर्शन समेत डॉग शो का प्रदर्शन होना है। समीक्षा बैठक में डीएम ने एक एक बिंदु पर गहन विचार विमर्श किया है। कार्यक्रम में आमजन समेत वीआईपी के बैठने की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने आम जन गणमान्य लोगों समेत जन प्रतिनिधि और मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि खगड़ा स्टेडियम में आप बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अवश्य पधारें।विकास मेला के द्वारा योजनाओं पर ज्ञानवर्धन के अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम से मनोरंजन के साथ साथ बिहार के विकास की अनुभूति के साथ बिहार दिवस उत्सव मनाएं। उन्होंने अपील किया है कि बिहार दिवस पर सभी लोग अपने आसपास साफ सफाई कर घरों/प्रतिष्ठानों का सजावट करें ताकि उत्सव के रूप में हम बिहार दिवस मनाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!